अभिषेक और ऋषि ने जारी किया 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर

अभिषेक और ऋषि ने जारी किया 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर
Download PDF Worksheet
File Type Printable PDF / Image
Resolution High Quality A4
Target Audience Teachers & Kids
Niche Free Educational Sheets

फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, अभिनेत्री असिन और सुप्रिया पाठक ने फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला के साथ आने वाली फिल्म 'ऑल इज वेल' का ट्रेलर बुधवार को जारी किया। अभिषेक ने फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म की कहानी एक बेतरतीब परिवार के बारे में है, जिन्हें एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आती हैं। फिल्म की कहानी एक पारिवारिक यात्रा के बारे में है।` 

फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक आइटम नम्बर भी है, जिसमें अभिषेक और ऋषि साथ ठुमके लगाते दिखाई देंगे। अभिषेक ने कहा कि मैंने फिल्म 'दिल्ली 6′ के दौरान ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा से आग्रह किया था कि मुझे ऋषि कपूर के साथ नृत्य करने का मौका दें। मेरी यह ख्वाहिश 'ऑल इज वेल' में पूरी हो गई। उधर ऋषि कपूर ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि 'ऑल इज वेल' में अभिषेक के साथ मैं दर्शकों का मनोरंजन करूंगा। 

निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा कि मेरा उद्देश्य एक संवेदनशील फिल्म बनाना था। मैं दिखाना चाहता था कि मौजूदा समय में परिवारों में दो पीढ़ियों के बीच की दूरी को कैसे मिटाया जा सकता है। फिल्म 'ऑल इज वेल' 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।