खुलासा: देखिये कैसा है शाहिद की शादी का कार्ड

खुलासा: देखिये कैसा है शाहिद की शादी का कार्ड
Download PDF Worksheet
File Type Printable PDF / Image
Resolution High Quality A4
Target Audience Teachers & Kids
Niche Free Educational Sheets

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की शादी दिल्ली की मीरा राजपूत से 7 जुलाई को तय है। गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित एक पांच सितारा होटल में 7 जुलाई को शाहिद की बारात का स्वागत होगा।

शाहिद कपूर की शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, जिसमे शादी के कार्यक्रम का ज़िक्र है। कार्ड में शादी की जगह गुड़गांव के ओबेरॉय होटल लिखी हुई है।


शाहिद इस समय अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद 'फर्ज़ी' व विशाल भार्द्वाज की फिल्म में काम शुरू करेंगे। दिल्ली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है।

इस साल दशहरे के मौके पर आलिया भट्ट के साथ शाहिद कपूर की फिल्म 'शानदार' भी रिलीज होने को तैयार है।