बियोंसे-जे जी को पीछे छोड़ स्विफ्ट-हैरिस बने सबसे कमाऊ सेलेब्रिटी कपल

बियोंसे-जे जी को पीछे छोड़ स्विफ्ट-हैरिस बने सबसे कमाऊ सेलेब्रिटी कपल
Download PDF Worksheet
File Type Printable PDF / Image
Resolution High Quality A4
Target Audience Teachers & Kids
Niche Free Educational Sheets

एंटरटेनमेंट डेस्क: सिंगर कपल टेलर स्विफ्ट और कैल्विन हैरिस अपने रोमांस के बाद अब कमाई के लिए भी चर्चित हो रहे हैं। दोनों को फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल का अब तक का सबसे अधिक कमाने वाला कपल घोषित किया है। टेलर स्विफ्ट और कैल्विन हैरिस इस साल के पॉवरफुल कपल बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपनी कमाई से पिछले साल के पॉवरफुल कपल बियोंसे और जे जी को पीछे छोड़ दिया है।
स्विफ्ट और हैरिस ने गुजरे साल में 14.6 करोड़ डॉलर (करीब 934 करोड़ रुपए) की कमाई की है। इस लिस्ट में बियोंसे और जे जी 11 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि स्विफ्ट का '1989' एलबम 2014 का बेस्ट सेलिंग एलबम घोषित हुआ है। साथ ही फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे महंगे डिस्क जोकी घोषित किए गए कैल्विन हैरिस ने पिछले साल 6.60 करोड़ डॉलर कमाए हैं। दोनों ने अपने एंडोर्समेंट से भी खासी कमाई की है। स्विफ्ट ने जहां सोनी, केड्स, डाइट कोक जैसे ब्रांड एंडोर्स किए। वहीं, हैरिस अरमानी के एड कैंपेन में नजर आए।
इस साल के अंत तक एक और म्यूजिक एलबम
स्विफ्ट और हैरिस इस साल के अंत तक एक नया एपिक म्यूजिक लाएंगे। फिलहाल, यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती पायदान पर है। दोनों को पूरी उम्मीद है कि यह म्यूजिक दुनियाभर में अपना असर दिखाएगा। गौरतलब है कि दोनों पिछले तीन महीने से एक दूसरे से डेट कर रहे हैं।